तेज़ बारिश के बीच एमपी में नैशनल हाईवे का 40 मीटर हिस्सा धंस गया; वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही तेज़ बारिश के बीच भोपाल में नैशनल हाईवे-46 का एक हिस्सा टूट गया। एनएचएआई के अधिकारी के.एस. धामी ने बताया, "हाईवे का एप्रोच रोड 40 मीटर धंसा है...बांध के सभी गेट से पानी खोल दिया गया तो एकसाथ पानी आया और पूरा क्षेत्र डूब गया, इस वजह से सड़क धंस गई।"