तेज़ी से आ रही ऐम्बुलेंस कर्नाटक के टोल प्लाज़ा पर अनियंत्रित होकर पलटी; वीडियो आया सामने
कर्नाटक के उडुपी ज़िले में बारिश के बीच एक टोल प्लाज़ा पर तेज़ी से आ रही ऐम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वीडियो में ऐम्बुलेंस के पलटने के दौरान उससे मरीज़ और उनके साथी बाहर निकलते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मरने वालों में टोल बूथ का एक कर्मचारी भी शामिल है।