तैयार था लेकिन कहा नहीं गया: ऑस्कर में 'नाटू नाटू' पर डांस करने का मौका न मिलने पर राम चरण
अभिनेता राम चरण ने ऑस्कर-2023 में गाने 'नाटू नाटू' पर डांस करने का मौका न मिलने पर कहा है, "मैं 100% तैयार था लेकिन हमें बोला नहीं गया।" उन्होंने गाने पर डांस परफॉर्म करने वाली टीम की तारीफ की और कहा, "वे शानदार थे और उन्होंने हमसे भी अच्छा डांस किया।" बकौल ऐक्टर, 'नाटू नाटू' पूरे देश का गाना है।