तोड़कर दोबारा बनाए जाने के बाद कैसा दिखेगा ऑस्ट्रेलिया का गाबा स्टेडियम, सामने आई तस्वीर
ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) के गाबा स्टेडियम को 2025 में ढहा दिया जाएगा और 2032 ओलंपिक्स के प्रमुख वेन्यू के तौर पर $2.7 बिलियन के प्रोजेक्ट के तहत इसका पुनर्निर्माण होगा। क्वींसलैंड सरकार ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दिखाया गया है कि नया गाबा स्टेडियम कैसा दिखेगा। गौरतलब है, गाबा स्टेडियम की स्थापना 1895 में हुई थी।