तोड़-मरोड़कर पेश किए गए शब्द: 'अंडरगारमेंट्स' संबंधी आदेश पर ट्रोलिंग के बाद पाक एयरलाइन
पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने अपने केबिन क्रू को 'उचित अंडरगारमेंट्स' पहनने का आदेश देने पर ट्रोल होने के बाद स्पष्टीकरण जारी किया है। पीआईए के एक अधिकारी ने कहा, "मैं सहमत हूं कि आदेश में सभ्य और उचित शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता था।" बकौल अधिकारी, कंपनी को बदनाम करने के लिए शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।