तोमर, पटेल समेत विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 बीजेपी सांसदों ने छोड़ी संसद सदस्यता
विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 बीजेपी सांसदों ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (मध्य प्रदेश) व प्रहलाद सिंह पटेल (मध्य प्रदेश) के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (राजस्थान), दिया कुमारी (राजस्थान), किरोड़ी लाल मीणा (राजस्थान) शामिल हैं।