तोशाखाना केस में सज़ा सुनाए जाने के बाद गिरफ्तार हुए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, तोशाखाना मामले में सज़ा सुनाए जाने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 5 साल के लिए सक्रिय राजनीति से अयोग्य भी घोषित हो गए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिले सरकारी तोहफों को अवैध रूप से बेचने का दोषी पाया गया है।