तोड़फोड़ नहीं हुई: भारत द्वारा भगवद गीता पार्क में 'हेट क्राइम' की निंदा के बाद कनाडा पुलिस
कनाडा के ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में भारत द्वारा 'हेट क्राइम' की निंदा करने के बाद पील रीजनल पुलिस ने ट्वीट किया है, "तोड़फोड़ के कोई सबूत नहीं मिले।" वहीं ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा, "बिल्डर ने श्री भगवद गीता पार्क का परमानेंट बोर्ड लगाए जाने तक...एक प्लेसहोल्डर के रूप में वहां खाली बोर्ड लगाया था।"