त्योहार में होली और बैटिंग में कोहली पूरे भारत को पसंद है: विराट के 100वें टेस्ट पर सहवाग
भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट से पहले उन्हें बधाई देते हुए कहा है, "हाज़मे की गोली, त्योहार में होली और बैटिंग में कोहली पूरे भारत को पसंद है।" उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें बचपन से आगे बढ़ते देखा है...विराट की यह शानदार उपलब्धि है।" गौरतलब है, कोहली शुक्रवार को अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।