त्रिची एयरपोर्ट पर 2 न्यूटेला जार में छिपाकर लाया गया ₹8.90 लाख का सोना किया गया बरामद

त्रिची (तमिलनाडु) इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक यात्री के पास से 24 कैरेट का 149 ग्राम सोना ज़ब्त किया है। एक अधिकारी ने बताया कि ज़ब्त किए गए सोने की कीमत ₹8.90 लाख है और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बकौल अधिकारी, यात्री 2 न्यूटेला जार में सोना छिपाकर लाया था।

Load More