त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले दिया इस्तीफा
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी शासित त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शुक्रवार को देब ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और तस्वीरें ट्वीट कर लिखा था, "हमने संगठन और विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया।" गौरतलब है कि त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।