त्रिपुरा के सीएम ने की बच्चे की सर्जरी, कहा- लंबे समय बाद सर्जरी करने में हाथ नहीं कांपे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा द्वारा ओरल सिस्टिक लीज़न के लिए 10-वर्षीय बच्चे की सर्जरी करने की तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया है, "एक डॉक्टर हमेशा डॉक्टर रहता है!" साहा ने बताया, "मेरे दोस्तों (डॉक्टरों) ने बताया कि इतने लंबे समय बाद सर्जरी करने में मेरे हाथ कांप नहीं रहे थे।"