त्रिपुरा जा रहे अमित शाह के विमान की घने कोहरे के कारण गुवाहाटी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
अगरतला (त्रिपुरा) जा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान की बुधवार रात को घने कोहरे के कारण गुवाहाटी (असम) के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, शाह बीजेपी की 2 रथ यात्राओं का शुभारंभ करने के लिए त्रिपुरा जा रहे थे। गौरतलब है कि त्रिपुरा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।