त्रिपुरा में वाम-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आया तो सीपीआईएम का नेता ही होगा सीएम: कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव अजय कुमार ने कहा कि अगर वाम-कांग्रेस गठबंधन त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सत्ता में आता है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआईएम) का कोई वरिष्ठ आदिवासी नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। गौरतलब है, जितेंद्र चौधरी आदिवासी समुदाय के शीर्ष नेताओं में से एक हैं जो वाम-कांग्रेस गठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।