त्रिपुरा में हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से जगन्नाथ यात्रा के रथ में लगी आग, 7 लोगों की मौत
उनाकोटी (त्रिपुरा) में बुधवार को हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से जगन्नाथ यात्रा के रथ में आग लग गई जिसके चलते 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई व 18 अन्य लोग झुलस गए। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शोक जताया है।