त्रिपुरा में 6.11 लाख मतों के अंतर से जीते पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब
चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट से जीत हासिल हुई है। देब ने 6,11,578 मतों के अंतर से कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को हराया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में देब को 8,81,341 वोट मिले जबकि साहा को 2,69,763 मत मिले।