थाईलैंड के इन्फ्लुएंसर ने पैसों के लिए चैलेंज लेकर एक बार में पी व्हिस्की की बोतल, हुई मौत
थाईलैंड के 21-वर्षीय इन्फ्लुएंसर थानाकरन कांथी की शराब पीने के चैलेंज के चलते मौत हो गई है। उसे एक पार्टी में चैलेंज लेने के लिए 30,000 भात (₹75,000) में हायर किया गया था जहां उसे एक बार में 350 एमएल व्हिस्की की बोतल पीनी थी। वह अकसर पार्टियों में पैसों के बदले चैलेंज लेता था।