थाईलैंड के फुकेट में भूस्खलन से 13 लोगों की हुई मौत
फुकेट (थाइलैंड) में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि लापता लोगों की तलाश बंद कर दी गई है। मृतकों में एक रूसी दंपति, म्यांमार के प्रवासी श्रमिक और 2 थाई लोग शामिल थे। गौरतलब है, पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण लोकप्रिय पर्यटन स्थल बिग बुद्धा के पास भूस्खलन हुआ था।