थाईलैंड की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री
15-सितंबर 2026 से भारतीय सामान्य पासपोर्ट धारकों को थाईलैंड में बिना वीजा प्रवेश की अनुमति होगी और वे वहां 30-दिनों तक रह सकेंगे। इससे पहले थाईलैंड में बिना वीजा यह अवधि 60-दिन थी। थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय यात्रियों को कम-से-कम 6-महीने की वैधता वाला पासपोर्ट, वापसी का कन्फर्म टिकट, होटल-बुकिंग और आइटेनरी साथ रखने की सलाह दी है।