थाईलैंड की रानी ने अकेले फाइटर जेट उड़ाकर बनाया रिकॉर्ड; जिसकी रहीं बॉडीगार्ड उसी से की थी शादी
थाईलैंड की महारानी सुथिदा ने 8 अक्टूबर को अकेले ग्रिपेन फाइटर जेट उड़ाकर इतिहास रच दिया है। वह महारानी रहते हुए ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं। सुथिदा पहले एयर होस्टेस थीं और 2013 में क्राउन प्रिंस महा वजिरालोंगकोर्न की बॉडीगार्ड बनीं। मई 2019 में उन्होंने वजिरालोंगकोर्न से शादी की जो तीन दिन बाद थाईलैंड के राजा बने।