थाईलैंड की स्कूल बस में लगी आग, छात्रों समेत 25 लोगों के जलकर मरने की है आशंका
थाईलैंड के उथाई थानी प्रांत में एक स्कूली बस में आग लगने से छात्रों समेत करीब 25 लोगों की मौत की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में 44 लोेग सवार थे और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना का एक वीडियो सामने आया है और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।