थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी; 6 लोगों की मौत व 15 घायल, आरोपी ने की खुदकुशी
थाईलैंड के बैंग क्रुआई स्थित देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल में एक छात्र द्वारा गोलीबारी किए जाने से कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र ने बाद में घटनास्थल पर ही आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इलाके को सील कर छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।