थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइज़री
थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी हुई है। इसके अनुसार, यात्रियों के पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी वैधता थाईलैंड पहुंचने की तारीख से कम-से-कम 6 महीने तक होनी चाहिए और उनके पास कंफर्म रिटर्न टिकट होना चाहिए। इसके अलावा, यात्रियों के पास कंफर्म होटल बुकिंग होनी चाहिए और यात्रियों को थाईलैंड डिजिटल अरायवल कार्ड भरना अनिवार्य है।