थाईलैंड में ₹5,700 की कैसियो घड़ी कैसे नया पॉलिटिकल स्टेटस सिंबल बन गई है?
थाईलैंड में $60 (₹5,700) की 'कैसियो रॉयल' घड़ी नया पॉलिटिकल स्टेटस सिंबल बन गई है। ऐसा प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल के इसे मंत्रियों/सीनियर अफसरों/सहयोगियों को तोहफे में देने के बाद शुरू हुआ। वह इसपर अपना नाम खुदवाकर लोगों को तोहफे में देते हैं। अपनी बारी आने का महीनों इंतज़ार करने वाले लोगों को 'कैसियो कनेक्शन' नाम से जाना जाने लगा है।