थाईलैंड में फुटबॉल मैच के दौरान अचानक गिरी बिजली, एक की मौत; खौफनाक वीडियो हुआ कैद
थाईलैंड में फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि 12 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बिजली सीधे फुटबॉल मैदान पर गिरी। पुलिस प्रमुख थुन सिरीखुंत ने बताया, "आपातकालीन चिकित्सा दल ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की...लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।"