थाईलैंड में बाघ ने तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे शख्स पर किया हमला, वीडियो आया सामने
फुकेत (थाईलैंड) के 'टाइगर किंगडम' में बाघ ने एक भारतीय शख्स पर हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शख्स बाघ के गले में पड़ी चेन पकड़कर चलते दिख रहा है और तस्वीर खिंचवाने के लिए जैसे ही वह ज़मीन पर बैठता है कुछ ही सेकेंड में अचानक बाघ उस पर हमला कर देता है।