थाईलैंड में बीच पर तैराकी कर रही 57 वर्षीय जर्मन महिला पर शार्क ने किया हमला
थाईलैंड के खाओ लाक बीच पर तैराकी कर रही 57 वर्षीय जर्मन महिला पर एक शार्क ने हमला कर दिया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर पर 12 इंच का घाव हो गया। आसपास मौजूद पर्यटकों ने उसे बचाया और उसे जल्द ही पास के स्वास्थ्य सेवा केंद्र में भर्ती कराया गया।