थाईलैंड में बंदरों के लिए हर साल आयोजित होती है पार्टी, सजता है बुफे
बैंकॉक (थाईलैंड) के एक शहर में हर साल बंदरों के लिए पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस पार्टी को 'मंकी बुफे फेस्टिवल' के नाम से जाना जाता है जिसमें बंदरों के लिए ताज़ा फलों, सलाद व थाई मिठाइयों को बुफे में सजाया जाता है। लोगों के मुताबिक, एक स्थानीय व्यापारी ने इस आयोजन को शुरू किया था।