थाईलैंड में बिल नहीं भरा तो बार वालों ने लड़की को किया गंजा
थाईलैंड के एक मशहूर क्लब में एक लड़की ने फर्ज़ी आईडी दिखाकर बार में एंट्री ली और जमकर अय्याशी की। उसने लगभग 60,000 बाथ (₹1.72 लाख) का भारी-भरकम बिल बना दिया लेकिन जब पैसे चुकाने की बारी आई तो वह भागने लगी। पुलिस के पास जाने के डर से लड़की ने बार वालों के सामने बाल मुंडवाने पर सहमति जताई।