थाईलैंड में भारतीयों की वीज़ा-फ्री एंट्री रहेगी जारी, बिना वीज़ा ठहरने की सीमा 60 से घटकर हुई 30 दिन
थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा जारी रखी है लेकिन बिना वीज़ा ठहरने की अधिकतम अवधि 60-दिन से घटाकर 30-दिन कर दी है। थाई कैबिनेट ने यह फैसला भारतीय पर्यटकों के यात्रा पैटर्न को देखते हुए लिया है। सरकार का कहना है कि अधिकांश भारतीय पर्यटक 30-दिन से कम समय के लिए ही थाईलैंड जाते हैं।