थाईलैंड में मगरमच्छ का मांस खाकर फंसे उज्जैन के अधिकारी, वीडियो पर मचा है बवाल
मध्य प्रदेश में उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का थाईलैंड में पत्नी संग मगरमच्छ का मांस खाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद नगर निगम ने बिना अनुमति विदेश यात्रा पर जाने पर उनसे जवाब मांगा है। नियम का उल्लंघन साबित होने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।