थूकना एक राष्ट्रीय शौक बन गया है, फाइन बढ़ाकर ₹2500 करो: हाईकोर्ट
सार्वजनिक जगहों पर थूकने और कूड़ा फेंकने की बढ़ती घटनाओं पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई नगर निगम (BMC) को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है, "यह एक राष्ट्रीय शौक बन गया है...₹250 का जुर्माना बढ़ाकर ₹2,500 किया जाना चाहिए।" हाइकोर्ट ने भारत के 'सबसे स्वच्छ शहर' इंदौर और वहां की 'सक्षम वार्ड अधिकारी व्यवस्था' का उदाहरण दिया।