थोड़ा व्यस्त कार्यक्रम है, लेकिन हम तैयार हैं: सुपर-8 को लेकर रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण को लेकर कहा है कि थोड़ा व्यस्त कार्यक्रम है लेकिन टीम के खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, "टीम में कुछ खास करने को लेकर बहुत उत्सुकता है। यह टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका है।"