थाने के अंदर यूपी में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा थाने के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का साला शादी के लिए उनकी बेटी पर दबाव बना रहा था जिस कारण से वह काफी परेशान थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।