थॉमस कप में भारत ने जीता कांस्य, 75 वर्षों में मिला इस टूर्नामेंट का दूसरा पदक
थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में शनिवार को भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को फ्रांस के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने कांस्य पदक जीतकर थॉमस कप के इतिहास में 75 वर्षों में दूसरा पदक अपने नाम किया। इससे पहले, इस टूर्नामेंट में भारत ने 2022 में स्वर्ण पदक जीता था।