थायरॉइड से 20 साल की उम्र में लड़की के गल गए थे कूल्हे, डॉक्टरों ने दी नई ज़िंदगी
ग्वालियर के डॉक्टरों ने एक 22-वर्षीय युवती के कूल्हों का सफल ऑपरेशन कर उसे नई ज़िंदगी दी है। दरअसल, थायरॉइड की वजह से दो साल पहले युवती के दोनों कूल्हे गल गए थे और बीमारी ने उसकी हड्डियों को अंदर से खोखला कर दिया था। लड़की दो साल से बिस्तर पर थी और उसका चलना-फिरना बिल्कुल बंद हो गया था।