थारू जनजाति में नई दुल्हन पहली रसोई के बाद पैर से थाली खिसकाकर पति को देती है खाना
उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ इलाकों में रहने वाली थारू जनजाति की महिलाएं शादी के बाद एक अजीब रस्म निभाती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नई दुल्हनें ससुराल में पहली बार खाना बनाने के बाद खाने की थाली को पैर से खिसकाकर अपने पति को देती हैं और उनके पति उसे सिर से लगाकर खाना शुरू करते हैं।