थ्रो हिम आउट: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में बनियान पहनकर शामिल हुए शख्स पर SC जज
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए एक मामले की सुनवाई में एक शख्स बनियान पहनकर शामिल हुआ जिस पर गुस्सा होते हुए जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा, "यह बनियान में कौन है? थ्रो हिम आउट। ऐसा कैसे किया जा सकता है।" जज ने कोर्ट मास्टर से कहा कि शख्स को वीडियो कॉन्फ्रेंस से हटाया जाए।