थार की छत पर मिट्टी रखकर यूपी में सड़क पर धूल उड़ा रहे युवक का वीडियो हुआ वायरल, लगा जुर्माना
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में थार की छत पर मिट्टी रखकर सड़क पर धूल उड़ा रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया है कि वाहन का मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में ₹24,000 का चालान किया गया है। इस वीडियो पर एक X यूज़र ने लिखा, "पैसे से आप...अक्ल नहीं खरीद सकते।"