थार चला रहे नाबालिग लड़के ने यूपी में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए महिला को कुचला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक तेज़ रफ्तार थार ने बीते दिनों सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक महिला को कुचल दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में टक्कर के बाद थार के नीचे दबी महिला लोगों की मदद से बाहर निकलती नज़र आई। बकौल रिपोर्ट्स, थार एक नाबालिग लड़का चला रहा था।