थार से दिल्ली के पॉश इलाके में दो लोगों को कुचलने वाले आरोपी ने पुलिस को क्या बताया?
दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में थार से दो लोगों को कुचलने वाले आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसे झपकी आ गई थी जिससे उसका कार से नियंत्रण खो गया था। वहीं, कार से शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने चालक का मेडिकल टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। हादसे में एक की मौत हो गई थी।