थोड़ा करना पड़ा इंतज़ार फिर निवेशकों को 355% रिटर्न दे गया यह शेयर, कीमत ₹100 से भी कम
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर ने 5 साल में करीब 355% की बढ़त हासिल की है। इसके शेयर की वर्तमान कीमत ₹98.25 है और 52 हफ्ते का हाई ₹159.60 है। थर्मल पावर, हाइड्रो पावर, विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी और पावर ट्रांसमिशन में शामिल यह कंपनी जलविद्युत परियोजनाओं व रेलवे सुरंगों के क्षेत्र में परामर्श सेवाएं देती है।