कैब ड्राइवर के थकने पर युवक ने लखनऊ तक खुद चलाई गाड़ी, जीता लोगों का दिल
यूपी में नोएडा से लखनऊ जाते समय शिवम मिश्रा उर्फ डेविड जेकब ने कैब ड्राइवर के थकने पर खुद 2 घंटे तक गाड़ी चलाई। इसके बावजूद उन्होंने ड्राइवर को पूरे पैसे दिए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह गाड़ी चलाते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स उनके इस जेस्चर की सराहना की है।