थकान मिटाने के लिए युवक ने आंखों पर चला दी मसाज गन, फटा रेटिना; बाल-बाल बची आंखों की रोशनी
'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल' की केस रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड में आंखों में भारीपन-थकान से राहत के लिए मसाज गन इस्तेमाल करने के कारण एक युवक आंखों की रोशनी खोने वाला था। युवक ने 3-महीने तक प्रतिसप्ताह मसाज गन इस्तेमाल की जिसके बाद उसकी एक आंख में काले धब्बे दिखने लगे और जांच में रेटिना कई जगहों से फटा पाया गया।