‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के लिए गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री राणे को मिली ज़मानत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के लिए गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाड की मजिस्ट्रेट अदालत ने ज़मानत दे दी है। राणे को मंगलवार को नासिक सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया था। वहीं, रत्नागिरी में सत्र न्यायालय ने राणे की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी।