थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, बीवी के सरप्राइज़ से लगता है: गिरफ्तारी पर गौरव तनेजा
यूट्यूबर गौरव तनेजा ने ट्वीट किया है, "थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब...बीवी की सरप्राइज़ प्लानिंग से लगता है।" दरअसल, उनका जन्मदिन मनाने के लिए हज़ारों लोग नोएडा के एक मेट्रो स्टेशन के बाहर जुट गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी पत्नी 4 कोच वाली मेट्रो ट्रेन में उनका जन्मदिन मनाकर उन्हें सरप्राइज़ देना चाहती थीं।