थर्ड अंपायर की आलोचना करने को लेकर वेस्टइंडीज़ के कोच पर ICC ने लगाया जुर्माना
वेस्टइंडीज़ के हेड कोच डैरेन सैमी पर आईसीसी ने 15% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। सैमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक का नाम लेकर उनके फैसलों पर सवाल उठाए थे। सैमी को लेवल-1 अपराध का दोषी पाया गया है और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।