थरूर के 'उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं' पोस्ट की बीजेपी ने की आलोचना, बताया राज्य का अपमान
कांग्रेस नेता शशि थरूर के X पर 'उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं?...वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाए उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं' लिखे कागज़ की तस्वीर शेयर करने की बीजेपी नेताओं ने आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, "मुझे अपने राज्य को...इस तरह की निंदनीय टिप्पणियों के साथ...नीचा दिखाने में...हास्य नहीं दिखता।"