'अच्छी सेल्फी लेती हैं नेहा बोरा', शशि थरूर ने की AISA नेता की तारीफ
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा की हिम्मत और सेल्फी लेने की कला की सराहना की है। उन्होंने कहा, "उनकी अपने विचारों पर अडिग रहने की हिम्मत का मैं सम्मान करता हूं। वह ज़्यादातर लोगों से बेहतर सेल्फी भी लेती हैं।" दोनों की मुलाकात सोमवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' के दौरान हुई।