'अधिकारियों का शुक्रिया', प्रियंका गांधी के बेटे की तस्वीरें हटाए जाने पर शशि थरूर ने कसा तंज़
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाए जाने को 'शर्मनाक' बताया है। उन्होंने कहा कि इस सेंसरशिप से भारत की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचा है। साथ ही उन्होंने व्यंग्य में अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि इस विवाद ने रेहान को प्रदर्शनी से कहीं ज़्यादा पब्लिसिटी दिला दी।